चुनाव संचालन समिति की बैठक में भाग लेते भाजपाई।
सिटी न्यूज़ फतेहपुर 
फतेहपुर(CNF)। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के गाजीपुर कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय में विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी/पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मतदान पूर्व के शेष दिनों को योजनाबद्ध ढंग से प्रयोग करने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सभी को पार्टी द्वारा बताए गए अपने दायित्व कार्यों को पूर्ण करना है। बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने संबोधन में कहा कि आज विश्व पटल पर देश का मान बढ़ा है। हमें देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अनवरत कार्य करते रहना है और इस कार्य में बूथों तक के लोगों का विश्वास प्राप्त करना है। लोकसभा संयोजक दिनेश बाजपेई द्वारा संचालन समिति में शामिल पदाधिकारियों को उनके कार्यों में और अधिक गति लाने का आग्रह किया। बैठक का सफल संचालन विधानसभा संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित ने किया। इस अवसर पर सुशील सिंह चंदेल, ज्ञानेंद्र सचान, विधानसभा प्रवासी विष्णु दयाल, विस्तारक शोमू सैनी, डॉ शिव प्रसाद त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी, प्रवीण कुमार सिंह, पवन मिश्रा, नीरज सिंह, विनोद पांडेय, राममहेश निषाद, अरिमर्दन सिंह, अनिल शुक्ला, प्रकाश गुप्ता, रजोल मिश्रा, देवराज सिंह, जगदीश गुप्ता, राजा सिंह, राज पांडेय, निर्मल सिंह, गौरव सिंह, शिवप्रताप सिंह, धनपत मौर्य सहित चुनाव संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

944700cookie-checkफतेहपुर(CNF)/ बीजेपी चुनाव संचालन समिति की बैठक में बूथ प्रबंधन पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
For Query Call Now