झारखंड के धनबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। झरिया थाने में नाबालिग ने अपने पिता पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। बेटी अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी और पुलिस को सारी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने दावा किया है कि, पिता हथियार का डर दिखाकर उसके साथ पिछले 3 महीने से बलात्कार कर रहा था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

मां को देता था नींद की गोली और बेटी के साथ करता था गंदा काम

पीड़िता देर रात अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी और पुलिस को बयान में बताया कि, वह अपने माता-पिता के साथ रहती है और उसके पिता एक ऑटो ड्राइवर है। पिछले तीन महीने से वह हर दिन मां को नींद की गोली देकर बेटी के साथ दुष्कर्म करता था, साथ ही इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। आरोपी पिता का नाम अंसारी है और वह पैर से दिव्यांग है। लड़की की मां ने भी इन आरोपो को सही बताया है और बताया कि घर में आते ही वह बिजली बंद कर देता था और फिर बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। बेटी के साथ गंदा काम होते हुए खुद मां ने भी देखा है। मां ने बताया कि, उसकी बेटी आठवीं कक्षा में एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। यह मामला पुलिस के पास जैसे ही पहुंचा वह सीधा लड़की के घर गए और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पिता ने बेटी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। मामले की जांच में लड़की का मेडिकल टेस्ट भी किया जा सकता है।

331370cookie-checkमां को देता था नींद की गोली और बेटी के साथ पिता करता था गंदा काम, तीन महीने से हो रहा था शारीरिक शोषण
Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
For Query Call Now