चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कश्मीर में ठंड का दौर जारी है। घाटी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 7.8 तथा पटियाला में  8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पठानकोट (9.2 डिग्री सेल्सियस), बठिंडा (8.5 डिग्री सेल्सियस), फरीदकोट (10.2 डिग्री सेल्सियस) में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस जबकि हिसार में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करनाल(7.8 डिग्री सेल्सियस), नारनौल (8 डिग्री सेल्सियस), रोहतक (11.6 डिग्री सेल्सियस), भिवानी (11.7 डिग्री सेल्सियस) और सिरसा (8.3 डिग्री सेल्सियस) में भी न्यूनतम तापमान औसत से अधिक रहा। कश्मीर घाटी में अधितकर हिस्सों में तापमान में गिरावट के बीच ठंड का दौर जारी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

17640cookie-checkपंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान समान्य से अधिक रहा, कश्मीर में ठंड का दौर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now ButtonFor Query Call Now