शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला मोर्चा की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा की देश की कुल अबादी का 50 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का है, महिलाओं के बिना समाज आगे नही बढ़ सकता । हमारे समाज के उद्धार के लिए महिलाएं की अहम भूमकी रहती हैं।
उन्होंने कहा की पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की बड़ी भूमिका रहती है और भाजपा ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। आज महिलाएं पंचायती राज संस्थाओं में महिलाएं अच्छा काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि समाज के नेतृत्व करने का भाव महिलाओं में समय समय पर बड़ा है और आज समाज का काम करने में महिलाएं सबसे आगे है ,यह प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व को खड़ा करने की ज़िम्मेदारी महिला मोर्चा की है और हिमाचल में महिलाओं का उज्ज्वल भविष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा वैचारिक दृष्टि से मजबूती पार्टी है और कांग्रेस जिसने लंबे समय के लिए देश मे साशन किया वो विचार दृष्टि से मज़बूत नहीं है आज कांग्रेस का क्या हाल है हम सबको पता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज कल भाजपा की नकल करने की कोशिश कर रही है जिसमें वह पूरी तरह से असफल है। हमारी पार्टी वैचारिक दृष्टि से सभी राजनीतिक दलों से अलग है भाजपा जो कहती है वो करती है , देश मे धारा 370 ,35ए को हटाया हाय, तीन तलाख समाप्त किया और राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया यह इस बात का बड़ा उद्धारण है।