किसानों के आंदोलन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने में संलिप्तता के आरोप में जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि गिरफ्तार हो चुकी हैं और अब इस मामले में निकिता जैकब और शांतनु की तलाश जारी है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इस दोनों के खिलाफ राजधानी की अदालत में मामला दर्ज किया है। जिसके आधार पर अदालत ने गैर-जमानती वॉरंट जारी किया है।

टूलकिट का मामला कब आया सामने ?

 

किसान आंदोलन के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर रिहाना ने ट्वीट किया था। जिसके बाद स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने किसानों के प्रति अपना समर्थन दर्शाया था। जिस पर विदेश मंत्रालय ने सख्त आपत्ति दर्ज कराते हुए बयान जारी किया था।

 

इसी क्रम में ग्रेटा थनबर्ग ने टूलकिट के बारे में ट्वीट में जानकारी दी थी। जिसके बाद यह मामला गर्मा गया और अब टूलकिट मामले में संलिप्तता के आधार पर दिल्ली की साइबर पुलिस गिरफ्तारियां कर रही हैं और सच्चाई तलाशने में जुटी हुई है।

22970cookie-checkजानिए कौन है निकिता जैकब ? जिसके खिलाफ टूलकिट मामले में जारी हुआ है गैर-जमानती वॉरंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now ButtonFor Query Call Now