राजगढ़। मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के शिक्षक काॅलोनी में रहने वाली नाबालिग लड़की मंगलवार सुबह कोचिंग जाने का बोलकर निकली लेकिन घर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन लड़की न मिलने पर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद नाबालिग लड़की के परिजनों ने पुलिस में अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शिक्षक काॅलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने बताया कि बच्ची सुबह कोचिंग जाने का बोलकर निकली तभी से नहीं लौटी। परिजनों ने अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शंका जाहिर की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर लड़की की तलाश शुरु कर दी है।

 

3900cookie-checkकोचिंग को निकली नाबालिग नहीं पहुँची घर, परिजनों ने करवाया अपहरण का केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now ButtonFor Query Call Now