प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया। उसके बाद से लगातार वाराणसी में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ गंगा आरती में शामिल हुए इसके बाद से प्रधानमंत्री लगातार भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक के प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ गुड गवर्नेंस को लेकर चर्चा की है। इसके साथ ही सभी मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री को अपना रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया है।

सूत्र यह भी जानकारी दे रहे हैं कि इस बैठक में केंद्रीय योजनाओं को किस तरह से राज्यों में लागू किया जा रहा है उसका पूरा विवरण मुख्यमंत्रियों की ओर से पेश किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीनेशन को लेकर भी मुख्यमंत्रियों को कुछ दिशा निर्देश दिए तथा कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर भी सतर्क रहने को कहा। सूत्र दावा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को धरातल पर लाने को कहा है। संगठन और सरकार के बीच से निर्बाध चर्चा होती रहे इस पर भी जोर देने को कहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी साफ कहा कि हर हाल में योजनाओं का लाभ अंतिम तबके तक के लोगों को मिले। साथ ही साथ नीतियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार में कोई कमी ना रहे। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से विकास युक्त और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने को कहा है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के अलावा इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष शामिल रहे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, शामिल हुए। इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौजूद रहे। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेनू देवी तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित रहे।

331310cookie-checkकाशी में भाजपा शासित राज्यों के CMs के साथ PM मोदी की मैराथन बैठक, गुड गवर्नेंस पर हुई चर्चा
Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
For Query Call Now