लखनऊ(CNF}। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए पूछा है कि, ‘क्या यही है भाजपाइयों की ‘संकल्प से सिद्धि’ की व्याख्या, जहां कमान किसी के हाथ में और लगाम किसी के हाथ में।’ इससे पहले अखिलेश यादव ‘आंदोलनजीवी’ कहे जाने वाले बयाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘अब जो घर घर जाकर चंदा ले रहे हैं, क्या वे चंदाजीवी संगठन के सदस्य नहीं है’? वहीं, अखिलेश के इस बयान के बाद संतों में काफी विरोध है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए एक सवाल पूछा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों की सरकार ने व्यापारी ईस्ट इंडिया कंपनी से सत्ता अपने हाथ में ले ली थी और आज की भाजपा सरकार अपनी सत्ता व्यापारियों के हाथ में दे रही है। क्या यही है भाजपाइयों की ‘संकल्प से सिद्धि’ की व्याख्या, जहां कमान किसी के हाथ में और लगाम किसी के हाथ में।