लखनऊ : लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। राजधानी से चंडीगढ़ के लिए आज से वोल्वो कैटेगरी की लग्जरी बस सेवा पवनहंस शुरू कर दी गई है। यह बस कैसरबाग बस स्टेशन से चंडीगढ़ के लिए जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग ने बताया कि कैसरबाग बस स्टेशन से यह लक्जरी बस शाम साढ़े पांच बजे यानि 17:30 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह सात बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के लिए लखनऊ से सीधे लक्जरी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों की मुश्किलें आसान होंगी। सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसम में यात्री आरामदायक सफर कर सकेंगे।

इन रूटों से जाएगी बस
उन्होंने बताया कि लखनऊ से शाम साढ़े पांच बजे छूटने के बाद यह बस बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार, सहारनपुर, अंबाला कैंट होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। दोनों ओर से एक-एक सेवा का संचालन होगा। वहीं चंडीगढ़ से बस तीन बजे चलेगी। इन्हीं मार्गों से गुजरती हुई यह लखनऊ सुबह पांच बजे पहुंचेगी। बस में 41 सीटें हैं। इसमें बैठकर यात्री सुकून का सफर कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि लखनऊ से चंडीगढ़ का किराया प्रति यात्री 2001 रुपया तय किया गया है। बस पूरी तरह से लक्जरी और एसी है। सीटों को बेहद आरामदायक बनाया गया है। कैसरबाग लखनऊ से चंडीगढ़ तक यह बस  करीब 766 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्री सुविधाओं का बस में पूरा ख्याल रखा गया है। इस लिहाज से प्रति यात्री 2001 रुपया अधिक नहीं है। रास्ते में यात्रियों को नाश्ता और भोजन कराने के लिए बस को अच्छे ढाबों और होटलों पर रोका जाएगा, जहां यात्री भोजन-पानी व जलपान करने के साथ ही फ्रेश भी हो सकेंगे। इसके बाद बस पुनः अपने गंतव्य को रवाना हो जाएगी। 766 किलोमीटर की दूरी तय करने में बस को करीब 13 से 14 घंटे लगेंगे। मगर सफर सुरक्षित और आरामदायक रहेगा।
332730cookie-checkलखनऊ : के कैसरबाग से चंडीगढ़ के लिए आज से लग्जरी पवनहंस बस सेवा, जानें क्या होगा किराया
Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
For Query Call Now