REPORT–JAVED ARIF
रायबरेली(CNF)/ बछरावां सर्च भारत फाउंडेशन एवं महाशक्ति फिल्म प्रोडक्शन के तत्वाधान पर नव वर्ष की मंगल कामनाओं के साथ संस्था द्वारा प्रथम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया सम्मान समारोह आयोजन पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक सिंह व बछरावां कोतवाली के थानाध्यक्ष जिब्राइल मुख्यअतिथि के रूप भाग लिया तो वहीं पर मुख्य अतिथि के रूप पर बछरावां थानाध्यक्ष जिब्राइल ने समस्त क्षेत्रवासियों को 2022 नववर्ष की बधाई देते हुए संस्था के राष्ट्रीय सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह यह संस्था गरीब वंचितों के लिए आगे आ रही है वही इसमें हम सब जागरूक लोगों को संस्था के संस्थापक हो या उच्च पदाधिकारी हो उनके साथ हाथ मिलाकर चलना होगा जिससे बेटियां जो शिक्षा से वंचित हो रही है वह जिस तरह संस्था का उद्देश्य है शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य स्वरोजगार के तहत संस्था दिन प्रतिदिन अपना कार्य कर रही है जिस तरह आज मुझे संस्था के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह व संस्था के जिला अध्यक्ष राहुल यादव कोमल विनोद यादव ने हमें बुलाकर और हमें सम्मानित करने का जिस तरह कार्य किया है जिसके लिए हम संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्यों का आभार प्रकट करते हैं और हम उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं कि संस्था अपने उद्देश्यों के प्रतिदिन रात कार्य करें और शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों पर अपना नाम रोशन करें तो वही संस्था के राष्ट्रीय सचिव ने भी थानाध्यक्ष जिब्राइल का आभार प्रकट साथ तथागत बुद्ध भगवान की प्रतिमा भेंट कर व अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित करते कहा कि जिस तरह उन्होंने हमारे बीच आकर हमारे सदस्यों वह छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मान किया है उसके लिए हम थाना अध्यक्ष के बहुत-बहुत आभारी हैं व्यस्त समय होने के साथ भी हमारे साथ और हमारी संस्था को समय दिया संस्था के कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया इस कार्यक्रम पर उपस्थित संस्था के मुन्ना सरोज सुल्तानपुर रोशन अग्रहरी नंदिनी कोमल अनिल राहुल यादव विनोद कश्यप विनोद यादव मोहित गुमसुम लखनऊ से मुकेश यादव क्षितिज शुक्ला सुभाष नायक देशराज चेला सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही संस्था के राष्ट्रीय सचिव के हाथों को मजबूत करने का वादा किया।