REPORT–JAVED ARIF
क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं की जानकारी ली
रायबरेली(CNF)/ समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामनरेश यादव ने सदर विधान सभा क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि 2022 में सदर विधान सभा में सपा का परचम लहरायेगा। योगी सरकार ने खाद की बोरियों का वेट घटा दिया और रेट बढ़ा दिया। इसके बावजूद लोगांे को खाद नहीं मिली। पूरे पांच वर्ष तक लोक निर्माण मन्त्री सड़कों के गड्ढे पाटने की बात करते हैं, लेकिन आज तक कोई सड़क गड्ढामुक्त नहीं हुई। नयी सड़कों का निर्माण तो सपना बन कर रह गया है। कानून व्यवस्था बद् से बद्तर हो गयी है। भ्रमण के दौरान दरियापुर चौराहे पर पूर्व विधायक का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से शिवम निर्मल, सतेन्द्र यादव, रणधीर यादव, शनि यादव, भोलू यादव, रामदेव यादव, दुर्गेश यादव, अंकुर यादव, अजय यादव, रमेश यादव एडवोकेट, पप्पू यादव आदि लोग रहे। इसके बाद औघड़ आश्रम गदियानी में दर्शन किया व पीठाधीश्वर का आर्शीवाद प्राप्त करने के बाद औघड़नाथगंज में डा0 बाबूलाल यादव व प्रबन्धक लल्लू प्रसाद यादव से सम्पर्क कर समस्यायें से रूबरू हुए। इसके बाद मेजरगंज, परमारपुर, जरियारी, परौरा, मैनाहा चौराहा, जमालपुर, उत्तरपारा, बेलागुसीसी, बेलाखारा आदि गांवों का भ्रमण किया और लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान उनके साथ में पूर्व प्रधान राम बहादुर यादव, राम दुलारे, हरिश्चन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर तिवारी, पूर्व प्रधान मनोज यादव, शेरबहादुर, रामदास, हकिरेश, वरूण यादव आदि लोग रहे।