REPORT–JAVED ARIF
रायबरेली(CNF)/ शनिवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा का रथ महराजगंज पहुंचा। जन-विश्वास यात्रा बछरावां विधानसभा के थुलवांसा, महराजगंज, हलोर व बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात यात्रा बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ विधानसभा में प्रवेश हुई। जन विश्वास यात्रा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र बछरावां में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जनता जनार्दन को संबोधित किया तथा भारतीय जनता पार्टी के उपलब्धियों की विस्तृत चर्चा भी की। वहीं जन विश्वास यात्रा के महराजगंज पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश देखने को मिला बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बछरावां विधायक राम नरेश रावत, लक्ष्मीकांत रावत प्रधान गढ़ी खास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू, एडवोकेट सरोज गौतम पूर्व जिला महामंत्री, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शक्ति रस्तोगी, भाजपा नेता सुनील मौर्य, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, अंजनी अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम जनमानस मौजूद रहे।