राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास अयोध्या के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी आत्मानंद सरस्वती मंगलवार को गंगा नगर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सुशील शुक्ला के आवास में पत्रकारों से बातचीत कर उन्होंने कहा की अयोध्या मंदिर निर्माण 2 वर्ष के अंदर पूर्ण किया जाएगा |

उन्होंने कहा कि अब आगे कृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ा जाएगा |

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हिंदू हित की बात करती है योगी और मोदी के नेतृत्व में हिंदू समाज अपने को गौरवनित महसूस कर रहा है|

संत समुदाय को साथ लेकर अब आगे मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि पर भी निर्णायक पहल की जाएगी|

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विश्व हिंदू जागरण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने कहा कि हम लोग कथा भागवत के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहे हैं |

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का बनने वाला भव्य मंदिर विश्व की प्रमुख धरोहरों में से एक होगा |

विश्व के सनातन धर्म का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल कहा जाएगा |

और 2 वर्ष के अंदर बनकर जनता के दर्शनार्थ समर्पित कर दिया जाएगा |

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुशील शुक्ला, सुरेश अग्निहोत्री ,बबलू सिंह ,दिनेश तिवारी, शुभम दुबे ,संदीप मिश्रा, शैलेंद्र विश्वकर्मा ,सोनू दिवाकर, अमन तिवारी, श्यामू सोनी समेत सैकड़ों हिंदू समाज के लोग एकत्रित रहे |

बाइट– राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी आत्मानंद सरस्वती 

36100cookie-checkफतेहपुर(CNF)/ स्वामी आत्मानंद सरस्वती का बड़ा बयान-मथुरा में श्री कृष्ण मंदिर बनाने को लेकर की जाएगी जल्द निर्णायक पहल |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now ButtonFor Query Call Now