PHOTO–ARUN KUMAR

फतेहपुर(CNF)/ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी,शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, एआईसीसी सदस्य अभिमन्यु सिंह मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान शिवाकांत तिवारी ने कहा सहारा में समूह ने फतेहपुर से 9 लाख लोगों का 1000 करोड़ रुपए लेकर बैठ गई है और अब जब मेच्योरिटी की बारी आई है। तो पिछले 1 वर्ष से गरीब लोगों को परेशान करने का काम कर रही है। साथ ब पैसा लेने वाले एजेंट भी परेशान घूम रहे हैं। क्योंकि आम जनता उन्हीं से अपना पैसा मांग रही है। वही बार-बार सहारा कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद पैसा इन लोगों को नहीं मिल रहा है। शिवाकांत तिवारी ने कहा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मुद्दे को उठाया है और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू इस मुद्दे को सदन में भी उठाया है। अब यह आवाज दबने वाली नहीं है। अलग-अलग जनपदों में सहारा के एजेंटों के साथ मिलकर कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी और सहारा में जमा किया हुआ पैसे कि म्योच्योरिटी को लेकर रहेगी। उन्होंने कहा 4 जनवरी को कलेक्ट्रेट में व्यापक तौर पर ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर पैसा नहीं मिला तो विधानसभा वाइज कांग्रेस प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। इस दौरान राजीव लोचन निषाद, सहारा के एजेंट राम पटेल, धनंजय मिश्रा, आशीष शुक्ला, धर्मेंद्र तिवारी, सत्यनारायण, अर्पित रस्तोगी सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

347460cookie-checkफतेहपुर(CNF)/ सहारा समूह ने 9 लाख लोगों का 1000 करोड़ रुपए हड़पे ।
Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
For Query Call Now