PHOTO–ARUN KUMAR
फतेहपुर(CNF)/ प्रदेश में सहारा और पल्स कंपनियों में गरीब व सामान्य वर्ग के लोगों का गाढ़ी कमाई का पैसा निश्चित मियाद पूरी होने के बाद
प्रदेश में सहारा और पल्स कंपनियों में गरीब व सामान्य वर्ग के लोगों का गाढ़ी कमाई का पैसा निश्चित मियाद पूरी होने के बाद भी सालों से ना मिल पाने व लाखों कर्मचारियों का पैसा फसा होने के मुद्दे को लेकर आज जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुये कांग्रेसियों के साथ दो सैकड़ा अभिकर्ताओं ने नारेबाजी की व जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
धरने में उपस्थित प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला ने उपस्थित पत्रकारों से कहा कि गरीब व सामान्य स्तर के लोगों की मोटी रकम की लूट-घसोट इन कंपनियों ने की है।
जिला अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहां की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद निवेशकों का पैसा वापस नहीं किया जा रहा है यह वर्तमान सरकार की मिलीभगत से हो रहा है। कांग्रेस पार्टी यह लड़ाई प्रियंका गांधी की अगुवाई में लड़ेगी।
आज के कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष मोहसिन खान,जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी शुक्ला,राजीव लोचन निषाद,शिवाकांत तिवारी,विकास मिश्र,अजय अवस्थी,आशीष गौड़,ओम चंद्र मिश्र,चन्द्र प्रकाश लोधी,सुरेश तिवारी,बीरेंद्र गुप्त,अशोक दुबे,बृजेश मिश्र,मोहित यादव आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे। भी सालों से ना मिल पाने व लाखों कर्मचारियों का पैसा फसा होने के मुद्दे को लेकर आज जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुये कांग्रेसियों के साथ दो सैकड़ा अभिकर्ताओं ने नारेबाजी की व जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
धरने में उपस्थित प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला ने उपस्थित पत्रकारों से कहा कि गरीब व सामान्य स्तर के लोगों की मोटी रकम की लूट-घसोट इन कंपनियों ने की है।
जिला अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहां की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद निवेशकों का पैसा वापस नहीं किया जा रहा है यह वर्तमान सरकार की मिलीभगत से हो रहा है। कांग्रेस पार्टी यह लड़ाई प्रियंका गांधी की अगुवाई में लड़ेगी।
आज के कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष मोहसिन खान,जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी शुक्ला,राजीव लोचन निषाद,शिवाकांत तिवारी,विकास मिश्र,अजय अवस्थी,आशीष गौड़,ओम चंद्र मिश्र,चन्द्र प्रकाश लोधी,सुरेश तिवारी,बीरेंद्र गुप्त,अशोक दुबे,बृजेश मिश्र,मोहित यादव आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।