PHOTO–ARUN KUMAR
 मनमनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाते अध्यक्ष।
फतेहपुर(CNF)। समाजवादी व्यापार सभा की एक बैठक गुरूवार को आयोजित हुयी। जिसमें जिला कमेटी की घोषणा की गयी। नवमनोनीत सभी पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर जहां स्वागत किया गया वही मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने सभी को मनोनयन पत्र सौंपते हुए समाजवादी विचारों को आम जनमानस तक पहुंचाने का आहवान किया।
शहर के शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में समाजवादी व्यापार सभा की बैठक जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने हिस्सा लिया। बैठक में जिला कमेटी की घोषणा की गयी। जिसमें अनुराग तिवारी महासचिव, मो0 अलीम कोषाध्यक्ष, शोएब खान, अनिल कुमार, सिद्दीक राईन, विकास त्रिवेदी, असलम व इरफान सिद्दीकी जिला उपाध्यक्ष, मुकीम अहमद, मोनू गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, सुशील सोनी, जितेन्द्र सोनी, अश्वनी तिवारी, राधेरमण द्विवेदी, राशिद, मनीष यादव व जावेद को जिला सचिव, कमल यादव, अशफाक, जमील कुरैशी, शाहनवाज, सफी अहमद, राजकुमार घरकार को सदस्य कार्यकारिणी नामित किया गया। इसके अलावा नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शुभम रस्तोगी उर्फ मयंक को दी गयी। विधानसभा अध्यक्ष पद पर रिशु तिवारी को मनोनीत किया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का साथियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने सभी को मनोनयन पत्र सौंपते हुए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया। अंत में सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करायी गयी। इस मौके पर मोहम्मद यासीन वारसी ,पिंकू,जीडी कुशवाह, अरूणेश पाण्डेय, दयालू गुप्ता, रहीम राईन, रवीन्द्र यादव, तनवीर हैदर, मंजर यार, मो0 अय्यूब, रीता प्रजापति, मो0 साबिर, जिया उद्दीन कुरैशी, नफीस सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

38480cookie-checkफतेहपुर(CNF)/ समाजवादी व्यापार सभा की कमेटी घोषित – सभी पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now ButtonFor Query Call Now