PHOTO–ARUN KUMAR
जगह-जगह यात्रा का किया जाएगा स्वागत
पूर्व न्याय मंत्री को आंमत्रण पत्र सौपते वैश्य एकता के पदाधिकारी।
फतेहपुर(CNF)/ वैश्य राजनैतिक अधिकार रथ यात्रा का आगमन छः जनवरी को होगा जिसको लेकर तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। जिसमें पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्ता एवं अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में होगा भव्य स्वागत किया जाएंगा।
वैश्य राजनैतिक अधिकार रथ यात्रा छः जनवरी को जनपद में घूमेगी शहर के राधा नगर में जनसभा होगी। इसके बाद रथ यात्रा शहर में जगह-जगह घूमेगी। जिसमें प्रदेश के पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्त व आयाह शाह विधायक विकास गुप्ता का स्वागत में शामिल रहेगे। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्ता के आवास में जाकर आमंत्रण पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता के नेतृत्व में पांच दिसम्बर को राजनैतिक अधिकार रथयात्रा का शुभारंभ मैनपुरी से हुआ था जो कि प्रदेश के 108 वैश्य बाहुल्य विधानसभा में भ्रमण कर रही है इसी क्रम में जनपद में इस का आगमन 6 जनवरी को होगा जिसके स्वागत की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने बताया की राजनीतिक दृष्टि से वैश्य समाज को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डॉक्टर सुमंत गुप्ता द्वारा इस अधिकार रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया है। रथ यात्रा के माध्यम से समाज को संगठित करना तथा राजनीतिक दलों पर दबाव बनाकर व समाज को अधिक से अधिक टिकट देने की मांग करना जिससे विधानसभा में अधिक से अधिक वैश्य प्रतिनिधि सीट हासिल कर पहुंचे। युवा राष्ट्रीय महासचिव अरुण जायसवाल ने बताया कि उक्त रथ यात्रा राजनीति व सामाजिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण होगी। युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने कहा कि जनपद आगमन पर रथ यात्रा का युवाओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर परिषद के जिला महासचिव विनय अग्रहरी, प्रकाश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, सावन गुप्ता, नारायण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।