PHOTO–ARUN KUMAR
फतेहपुर(CNF)। लोधी समाज समिति के तत्वाधान में एक बैठक नासिरपीर रोड स्थित एक हाल में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए कार्यकारणी का गठन करते हुए समाज हित में कार्य करने करने का संकल्प दिलाया गया।
लोधी समाज के संरक्षक मंडल शैलजा राज लोधी, प्रेम सिंह लोधी, होरी लाल लोधी, राजवंश लोधी की अगुवई में लोधी समाज की बैठक में सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर गंगा सागर सिंह, महासचिव संगमलाल लोधी, सचिव पद पर प्रभुदयाल, उपाध्यक्ष पद पर रामकरन लोधी, रामविशाल लोधी, रामलखन लोधी, संगठन सचिव आशिक लाल लोधी, कोषाध्यक्ष पद पर राम सजीवन, सदस्य पद पर प्रभा देवी, रामलखन, रमेश कुमार को मनोनीत किया गया। संरक्षक मंडल के सदस्यों द्वारा नवमनोनीत सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात संगठन के प्रति निष्ठावान रहने की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गयी। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष गंगा सागर लोधी ने कहा कि जिस आशा एवं विश्वास के साथ समाज के लोगो ने संगठन की जिमेदारी दी है वह उस पर खरा उतरकर कार्य करेंगे। साथ ही कहा कि समाज के लोगों के मान सम्मान की लड़ाई मे संगठन कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ खड़ा रहने का कार्य करेगा। वह गांव-गांव जाकर समाज के लोगों से मिलकर उन्हें संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। कहा कि आगामी पंचायत एवं विधानसभा चुनाव में समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का कार्य किया जायेगा।
———————————————————————————–
454410cookie-checkफतेहपुर(CNF)/ लोधी समाज की नवमनोनीत कार्यकारिणी अध्यक्ष बने गंगा सागर व संगमलाल बने महासचिव |