PHOTO–ARUN KUMAR
नरेंद्र मोदी पर जानलेवा साजिश के विरोध में किया प्रदर्शन
फतेहपुर(CNF)/आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस पार्टी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जान से मारने के प्रयास के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। आईटीआई रोड से पटेल नगर चौराहे तक जुलूस निकालकर एवं नारेबाजी करते हुए कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी की यदि हमारे मुखिया को आंच भी आई तो ठीक नहीं होगा। मशाल जुलूस के उपरांत सभी भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया एवं भाजपा के झंडे भी लहराए। नरेंद्र मोदी के ऊपर जान से मारने के षड्यंत्र का समूचे जनपद में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आपको बता दें कि समूचे जिले समेत सोशल मीडिया में यह मामला गरमाया हुआ है तथा भारत के मुखिया के खिलाफ रचे गए इस कुकृत्य का जगह जगह विरोध दर्ज कराया जा रहा है। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, जिला महामंत्री प्रसून तिवारी, ऐश्वर्य सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष कोमल सिंह, सावन गुप्ता, जिला मंत्री शुभम त्रिपाठी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनुभव शुक्ला, नगर अध्यक्ष उत्तरी किशन शुक्ला, दक्षिणी नगर अध्यक्ष आयुष अग्रहरी, योगांशू श्रीवास्तव, रणवीर द्विवेदी, आयुष तिवारी, अभिषेक सैनी, किशन विश्वकर्मा, अजीत भदौरिया, अमित परिहार, गौरव, सुरजीत टंडन, यश गुप्ता, गौरव गुप्ता, वाशु, हर्षित बाजपाई आदि मौजूद रहें।