PHOTO–ARUN KUMAR
काव्य संग्रह का विमोचन करते अतिथि।
फतेहपुर(CNF)/ पं. कालीचरण धाम डा. अश्विनी कुमार शुक्ल के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन कर अलबेले इक्कीस काव्य संग्रह का विमोचन किया गया। यह संग्रह स्वयं में विशिष्ट है। इसमें नाम के अनुरूप इक्कीस कवियों की इक्कीस-इक्कीस कविताएं संकलित हैं। इस संग्रह में देश-विदेश के विभिन्न स्थानों के सक्रिय कवियों की रचनाएं संकलित हैं।
अलबेले इक्कीस के लोकार्पण कार्यक्रम जाने-माने भाषा वैज्ञानिक व साहित्यकार प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि के रूप में उनकी उपस्थिति में हुआ। विशिष्ट अतिथि के तौर परमहेंद्र भीष्म, वरिष्ठ साहित्यकार व भाषाविद प्रो. हरिशंकर मिश्र ने शिरकत की। पं0 जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय बांदा में हिंदी विभागाध्यक्ष डा. अश्विनी कुमार शुक्ल के संयोजन में कार्यक्रम हुआ। पुस्तक का परिचय वरिष्ठ कवि एवं राम मनोहर यादव महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गया प्रसाद सनेही ने दिया। कार्यक्रम संयोजक व आयोजक डा. अश्विनी कुमार शुक्ल ने धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया। संचालन डा. बृजेंद्र अग्निहोत्री ने किया।