– बल्देव गिरि इंटर कालेज से बसपा प्रत्याशी ने किया चुनावी शंखनाद
सम्मेलन में मुख्य अतिथि समेत बसपा प्रत्याशी का स्वागत करते पार्टीजन।
जहानाबाद/फतेहपुर(CNF)। बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को अमौली कस्बे के बल्देव गिरि इंटर कालेज में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें पार्टी के घोषित प्रत्याशी ने चुनावी शंखनाद करते हुए कहा कि बसपा शासनकाल में ही इस विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास हुआ था। सपा व भाजपा शासनकाल में सिर्फ यहां की जनता ठगी गई है। उन्होने विधानसभा क्षेत्र की जनता का आहवान किया कि आगामी 20022 के विधानसभा चुनाव में बसपा को जिताने का काम करें।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज मंडल जोन सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम व मंडल सेक्टर प्रभारी राजू गौतम ने शिरकत की। संचालन जिलाध्यक्ष नीरज पासी ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार सभी क्षेत्रों में विफल साबित हुई है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई। गुंडे एवं माफियाओं का राज कायम है। भ्रष्टाचार अपनी जड़े पसार रहा है। कहा कि बसपा शासनकाल में गुंडे एवं माफियाओं की जगह जेल होती थी। प्रदेश में कानून का राज होता था। अधिकारी पूरी ईमानदारी से जनता के काम करते थे। प्रदेश का चहुमुखी विकास सिर्फ और सिर्फ मायावती शासनकाल में हुआ। नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी आदित्य पांडेय को जिताकर विधानसभा भेजने का आहवान किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जहानाबाद विधानसभा प्रत्याशी श्री पांडेय ने कहा कि बसपा शासनकाल में जहानाबाद-फतेहपुर मार्ग का चौड़ीकरण किया गया था। अमौली कस्बे में पेयजल के लिए पानी टँकी का निर्माण कराया गया। क्षेत्र में कई राजकीय नलकूप लगाए गए थे। कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण भी बसपा की देन है। इस मौके पर प्रयागराज मंडल सेक्टर प्रभारी वकील अहमद, अनवारुल हक, दीप गौतम, अनिल ओमर, किशन दुबे, मोनी दीक्षित, रवि दुबे, चन्द्रिका प्रसाद दीक्षित, छोटेलाल निषाद, सिपाही लाल यादव भी मौजूद रहे।
3416601cookie-checkफतेहपुर(CNF)/ बसपा शासनकाल में विधानसभा क्षेत्र का हुआ था चहुमुखी विकास: आदित्य