PHOTO–ARUN KUMAR
सपा की बैठक में पूर्व मंत्री ने लिया हिस्सा
बैठक में भाग लेते पूर्व मंत्री इन्द्रजीत कोरी व अन्य सपाई।
बिन्दकी/फतेहपुर(CNF)। आगामी पंचायत चुनाव के साथ-साथ 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से कार्यकर्ता डट जाएं। संगठन को मजबूत करें। यह बात नगर के मोहल्ला वारसी नगर में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित एक बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री इंद्रजीत कोरी ने कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। केंद्र सरकार किसान विरोधी सरकार है लगातार किसान आंदोलन चल रहे इसके बावजूद कृषि कानून वापस नहीं ले जा रहे हैं। इससे स्पष्ट हो गया कि सरकार पूरी तरह से किसानों के विरोध में है। पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। किसानों के साथ पूरी आम जनता परेशान है। ऐसी सरकार का सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के चलते भ्रष्टाचार अत्याचार महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं बढ़ी है। बेरोजगार मारा मारा घूम रहा है। महंगाई चरम सीमा पर है। बैठक को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा ने कहा कि पूरे प्रदेश ही नहीं देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकारों से त्रस्त है और जनता चाहती है कि सरकारों में बदलाव हो। जनता आने वाले समय में दोनों सरकारों को हटाने का काम करेगी। सपा नेत्री अनु मिश्रा के अलावा कार्यक्रम के आयोजक जितेंद्र कुमार कोरी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आजम खान, चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर, पंकज यादव, राजू सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर तमाम सपाई मौजूद रहे।

37470cookie-checkफतेहपुर(CNF)/ पंचायत चुनाव के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता: इंद्रजीत कोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now ButtonFor Query Call Now