PHOTO–ARUN KUMAR 

फतेहपुर(CNF)/ शहर के नासिरपीर रोड स्थित एक गार्डेन में मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने भाग लिया। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री मौजूद रही। वही सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा उर्विजा दीक्षित सम्मेलन की अध्यक्षता किया।कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्रीय मंत्री जयंती देवी वर्मा ने किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंची महिलाओं को देखकर मंच गदगद दिखा। वही मंच पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा, खागा विधायक कृष्णा पासवान,बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, सदर विधायक विक्रम सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योति प्रवीण,जिला महामंत्री सुनिधि तिवारी,मोना शुक्ला, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, कुलदीप सिंह भदोरिया ने मंच की शोभा बढ़ाई। इस दौरान सभी विधानसभाओं से बसों के माध्यम से महिलाएं इतनी तादाद में कार्यक्रम में पहुंची कि पूरा गार्डन भर गया। और महिलाओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम के नारे लगाए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी की चाहे केंद्र की सरकार हो या फिर उत्तर प्रदेश की सरकार हो दोनों ने महिलाहित में कार्य किया है और तमाम योजनाएं महिलाओं के हित के लिए बनाई है। उन्होंने कहा पहले महिलाओं को खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब उज्जवला योजना के तहत गांव-गांव गरीब महिलाओं के घरों में गैस सिलेंडर होने से महिलाओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। इस दौरान उन्होंने कहा अन्न धन योजना के तहत हर घर में मुफ्त में राशन पहुंच रहा है। और अब तो 1 किलो नमक, 1 किलो चना, 1 लीटर आयल भी मुफ्त में मिल रहा है। साथी उन्होंने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव-गांव लोगों को आवास मिल रहे हैं तो पहले की सरकारों में बिजली आंख मिचोली खेलती थी। लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि बिजली जाती ही नहीं है। इस दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योति प्रवीण ने कहा कि जिस प्रकार से महिलाओं का जनसैलाब महिला सम्मेलन में उमड़ा है इससे साफ जाहिर है की महिलाएं एक नाके से भाजपा के साथ खड़ी है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। तो वही बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल ने कहा लक्ष्मी जी का वाहन कमल का फूल है और अब कमल के फूल की बारी आ गई है इसलिए आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कमल के फूल वाले खाने में बटन दबाकर एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनानी है। तो वही खागा विधायक कृष्णा पासवान ने कहा की पहले की सरकारों में तमाम गरीब जरूरतमंद लोग परेशान घूमते थे लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि महिलाएं भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। तो वहीं सदर विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि महिलाएं आज उत्तर प्रदेश में कहीं भी बिना डरे आ जा सकती हैं और यह देन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है जिनकी सरकार में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने मातृ शक्तियों का आभार व्यक्त किया और कहा यह भीड़ आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान में परिवर्तित होनी चाहिए ताकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जो जनता के हित में कार्य कर रहे हैं। उनको भी लगे कि नहीं जनता उनके साथ एक बार फिर से खड़ी है। इस अवसर पर कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी,वरिष्ठ समाजसेवी संतोष तिवारी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी, तेलियानी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अभिषेक त्रिवेदी,रेखा पासवान, मंजू शुक्ला, गायत्री सिंह, अनु सविता, संजना त्रिवेदी, रितेश गुप्ता उर्फ शोल्डी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

336460cookie-checkफतेहपुर(CNF)/ नासीरपीर रोड के पार्क में मातृ शक्ति सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
For Query Call Now