PHOTO–ARUN KUMAR

 जयन्ती समारोह में मौजूद छात्र-छात्राएं।
खखरेरू/फतेहपुर(CNF)/  जयरामपुर गुरगौला में मंगलवार को चैधरी शिव सहाय सिंह की जयन्ती समारोह मनाया गया। चैधरी शिव सहाय सिंह इण्टर कालेज की स्थापना 1937 में हुई थी। जिले का सबसे पहला इण्टर कालेज है। इस समय विद्यालय में लगभग 1500 बच्चें और बच्चियाँ है। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य सम्पत लाल सिंह रहे। समारोह की अध्यक्षता छेदीलाल सिंह ने की।
प्रधानाचार्य बृजेन्द्र सिंह ने सभी का स्वागत किया। साथ में यहां से जितने भी अध्यापक सेवानिवृत्त हुए व जितने भी बच्चें यहाँ से पढ़कर निकले पूर्व छात्रों का स्काउट बैण्ड व फूलों की वर्षा की व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों व बच्चों ने हवन किया। फिर छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से चैधरी शिव सहाय सिंह के बारे में बताया। प्रबंधक हनुमंत सिंह के प्रयासों को सभी ने सराहा। कहा कि जो काम किसी ने नहीं किया वो काम आज आपने कर दिखाया है। जिन्होंने इस विद्यालय की नींव रखी। क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगायी है। उनकी जयन्ती समारोह मनाकर एक मिसाल कायम किया है। प्रबन्धक ने विद्यालय का कायाकल्प किया। उन्होंने बताया कि वह यहीं से पढ़कर नेवी में भर्ती हुए हैं। आज जो सम्मान दिया गया है वह इसके ऋणी रहेंग। उन्होने कालेज को 25000 रुपये का अनुदान चेक के माध्यम से दिया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य डेंडासई नरसिंह पटेल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय प्रताप सिंह (लल्लन सिंह) प्रबंधक अजय सिंह, चै०रामरुप सिंह मेमोरियल इण्टर कालेज धाता, प्रधानाचार्य राम सिंह, राज नारायण सिंह, राकेश वर्मा, बलबीर सिंह, संदीप सिंह, मनोज कुमार सिंह चन्देल, मार्कण्डेय सिंह, मोती लाल सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, गांधी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

36400cookie-checkफतेहपुर(CNF)/ धूमधाम से मनाई गयी चैधरी शिव सहाय की जयन्ती |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now ButtonFor Query Call Now