PHOTO–ARUN KUMAR

महिलाओं की शिकायत सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य।
फतेहपुर(CNF)। महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराये जाने के उद्देश्य से माह के दूसरे बुधवार को आयोजित हुयी जनसुनवाई समीक्षा बैठक में तीन महिलाओं ने राज्य महिला आयोग की सदस्य के समक्ष शिकायत दर्ज करायी। जिसमें एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को जांचोपरान्त कार्रवाई किये जाने के लिए संदर्भित किया गया।
जनसुनवाई समीक्षा बैठक राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सचान की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित हुयी। बैठक के साथ-साथ उपस्थित महिलाओं द्वारा प्रस्तुत नवीन प्रार्थना पत्रों की जनसुनवाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जनसुनवाई में तीन महिलाओं द्वारा उत्पीड़न एवं अन्य शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये। जिनकी सुनवाई के दौरान एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। दो प्रार्थना पत्र में सम्बन्धित विभागों को प्रार्थना पत्र जांचोपरान्त कार्रवाई किये जाने हेतु संदर्भित किये गये। सदस्य ने सम्बन्धित थाना एवं विभाग को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। जिले में महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की पुलिस विभाग एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी के साथ समीक्षा की और महिला सुरक्षा व महिलाओं को हिंसात्मक उत्पीड़न से मुक्त कराने के लिए सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया। तत्पश्चात सदस्य ने जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त साफ-सफाई की व्यवस्था देखी और महिला मरीजों से मुलाकात की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि महिला एवं बच्चों की सम्पूर्ण व्यवस्था अस्पताल द्वारा प्रदान की जाये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य, पुलिस उपाधीक्षक नगर संजय सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, जिला सूचना अधिकारी आरएस वर्मा, महिला थानाध्यक्ष नमिता सिंह, महिला कल्याण अधिकारी पूनम तिवारी, महिला आरक्षी सावित्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

26890cookie-checkफतेहपुर(CNF)/ जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर सदस्य ने देखी व्यवस्था जनसुनवाई में तीन महिलाओं ने दर्ज करायी शिकायत – एक प्रार्थना पत्र का हुआ निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now ButtonFor Query Call Now