PHOTO–ARUN KUMAR
पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ
शपथ ग्रहण करती नवनिर्वाचित कार्यकारिणी।
फतेहपुर(CNF)/ उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तेलियानी विकास खंड की कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार कराया गया। नामांकन के पश्चात कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित कर दी गई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जिला नामित पदाधिकारी जिलाध्यक्ष बाबूलाल पाल व जिला महामंत्री प्रवेश कुमार के नेतृत्व में नामांकन कराया गया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित कर दिए गए। जिसमें रामचंद्र गिहार अध्यक्ष, भगवानदास मंत्री, सुबीर सिंह कोषाध्यक्ष, राम प्रकाश उपाध्यक्ष, रमेश चंद्र पाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुजीत सिंह संगठन मंत्री, राम कुमार पाल मीडिया प्रभारी, राकेश कुमार आडीटर के अलावा विजय कुमार, विनोद कुमार मौर्य, सर्वेश कुमार व अनिल कुमार सक्रिय सदस्य शामिल हैं। सभी पदाधिकारियों को सहायक विकास अधिकारी पं0 की देखरेख में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।