PHOTO–ARUN KUMAR

जातिगत जनगणना से पिछड़ों को शैक्षिक व व्यवसाय स्तर पर मिलेगी मजबूती

अपना दल कमेरावादी की अधिवेशन रैली में उमड़ी भीड़

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल का माला पहनाकर स्वागत करते पार्टीजन।

फतेहपुर(CNF)/ अपना दल कमेरावादी के तत्वाधान में अमौली कस्बे में आयोजित कमेरा अधिवेशन रैली को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। जातिगत जनगणना देश में करा दी जाए तो पिछड़ों को शैक्षिक व व्यवसाय स्तर पर मजबूती मिलेगी।
कमेरा अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पल्लवी पटेल व विशिष्ट अतिथि सपा के राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद व स्वामी सत्यात्मानंद शामिल रहे। अतिथियों का अपना दल व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात अधिवशेन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पल्लवी पटेल ने कहा कि देश में किसानों की हालत बदतर है। किसानों के ऊपर गृह राज्यमंत्री के पुत्र ने गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी और सरकार ने गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त तक नहीं किया। पुलिस कस्टडी में मनीष गुप्ता, अरुण बाल्मीकि, अल्ताफ, जितेंद्र श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों को मौत दे दी गई। देश को आर्थिक बदहाली की ओर ले जाकर पूंजीवाद व्यवस्था के आगे आत्मसमर्पण कर चुकी है। आज विश्व में भारत पहला ऐसा देश बनने जा रहा है। जिसकी न अपनी संचार व्यवस्था है। एअर इंडिया, रेल, बैंक, शिक्षा, चिकित्सा सब कुछ पूंजीवाद लोगों के हाथ बेचकर इस देश को कमजोर किया जा रहा है। आज गांधी को खुलेआम गाली दी जा रही है जबकि विदेश में मोदी का संबोधन गांधी के शब्द से ही शुरू होता है। गोडसे के नाम पर महा मंडित किया जा रहा है। भाजपा जन विश्वास यात्रा चला रही है। जनता जाग चुकी है। इनसे जनता का विश्वास उठ चुका है। रैली को राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, स्वामी सत्यात्मानंद, अपना दल प्रदेश अध्यक्ष राजभर सिंह, प्रवक्ता विनोद कसेरा, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, सुशीला सिंह, पंकज पटेल, अजय पटेल, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष राजू कुर्मी, राजकुमार पटेल, कुलदीप सिंह, सचिन पटेल, इश्तियाक, दिलीप पटेल, कुश वर्मा, कमलेश वर्मा, राजन यादव सहित तमाम सपाई भी मौजूद रहे।

343790cookie-checkफतेहपुर(CNF)/ उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त: पल्लवी
Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
For Query Call Now