खागा /फतेहपुर(CNF)/ अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा फतेहपुर के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेश यादव के नेतृत्व में रानीपुर बहेरा गांव में यादव महासभा की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठन के गठन के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।और जिसमें विजयीपुर ब्लाक अध्यक्ष आकाश सिंह को मनोनीत व कमेटी का विस्तार कर प्रमाण पत्र वितरण किए गए।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेश यादव, जिला महासचिव नरसिंह यादव, जिला सचिव कुलदीप यादव, जिला सचिव नरसिंह यादव ,समाजवादी पार्टी से खागा विधानसभा सचिव सुग्गी यादव, साजन लाल यादव आदि यादव महासभा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मनोनीत पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए।वही अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सर्वसम्मति से आकाश यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, राजकुमार सिंह गढ़वा महासचिव, ओमप्रकाश सिंह बरैची उपाध्यक्ष, समर सिंह गढ़वा उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर सिंह सचिव, सुमेर सिंह यादव सचिव, मान सिंह यादव सचिव, जय नारायण सिंह सचिव, अवधेश कुमार यादव मीडिया प्रभारी, सुघर सिंह यादव सदस्य, तेज प्रताप सिंह यादव सदस्य, प्रमोद कुमार यादव ,राम आसरे यादव, जय करण यादव सचिव आदि लोगों को मनोनीत किया गया।

341600cookie-checkफतेहपुर(CNF)/ अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा चले गांव की ओर,आकाश सिंह बने विजयीपुर ब्लाक अध्यक्ष
Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
For Query Call Now