PHOTO– ARUN KUMAR

Report—RIZWAN UDDIN

फतेहपुर(सीएनएफ)/

सरकार गरीबों,किसानों,युवाओं के हित में कार्य करने की बजाय उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने का काम कर रही है : हेमलता पटेल

महंगाई आसमान छू रही है, महामारी के चलते लोग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं ऊपर से सरकार बेपरवाही दिखाते हुए डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के दाम बढ़ा कर लोगों के घावों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है सरकार : हेमलता पटेल

सडक पर सिलेंडर रख , हाँथ में चिमटा, बेलन व तवा लेकर सडक पर उतरी आक्रोशित महिलाएं,किया जोरदार प्रदर्शन |

रसोई गैस व डीजल-पेट्रोल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि से नाराज महिलाओं नें सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी,बढ़ी हुई कीमतों को कम करने हेतु की पुरजोर मांग |

गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में संगठन की महिलाएं व अन्य स्थानीय लोगों नें बहुआ कस्बे के समीप गाजीपुर मार्ग में महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया | घरेलू गैस सिलेंडर व डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाने का विरोध किया | सडक पर सिलेंडर, मिट्टी का चूल्हा रख कर , हांथ में चिमटा, बेलन व तवा लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आवाज़ बुलंद की | अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है | डीजल-पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ाई जा रही है व रसोई गैस का दाम 832 रूपए पहुँच जाने से लोगों में नाराजगी है | सिलेंडर के दाम बढ़ा कर सरकार नें आम आदमी के विरोध का काम किया है | गैस सिलेंडर के दाम पहले से ही बहुत अधिक थे | इसका सीधा असर महिलाओं की रसोई पर पड़ेगा | कोरोना महामारी के चलते लोग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और सरकार नें बेपरवाही दिखाते हुए डीजल-पेट्रोल व गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा कर उनके घावों में नमक छिड़कने का काम कर रही है | आम आदमी के महीने की आय नहीं बढ़ रही है, लेकिन हर महीने महंगाई बढ़ रही है | बढ़े हुए दामों को वापस लिया जाये | ऐसा न होने पर सरकार के वीरोध में बृहद प्रदर्शन किये जायेंगे | केंद्र सरकार गरीब, किसान के हित में कार्य करने की बजाय उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने का काम कर रही है | इस दौरान सत्यवती, रेखा रानी, विमला, सरला सिंह, सुमन, प्रीती, राजरानी, रेशमा, शहरुन, आमना, महरून, सुधा, संयोगिता, काजल, गोपाल, नफीस, राजू, दीपक, निजाम आदि लोग मौजूद रहे |

42110cookie-checkफतेहपुर (CNF)/ महंगाई के विरुद्ध गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक नें भरी हुंकार,खोला मोर्चा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now ButtonFor Query Call Now