PHOTO–ARUN KUMAR
क्षत्रिय समाज के त्याग और बलिदान को जन-जन तक पहुॅचाने का आहवान
फतेहपुर (CNF)। दोआबा की धरती में करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू भैया के आगमन पर सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उनके मिशन बुन्देलखण्ड सामाजिक एकता एवं समरसता अभियान के अन्र्तगत वह आज यहाॅ आये थे। वीरू भैया ने कहा कि करणी सेना भारत के सभी कार्यकर्ता जोश के साथ देश हित व समाजहित के लिए काम करें। उन्होने कहा कि क्षत्रियों के त्याग व बलिदान को जन-जन तक पहुॅचाने का काम करें। जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह राठौर व जिला उपाध्यक्ष राहुल राज सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम परवान चढ़ता नजर आया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चन्देल, प्रदेश महिला अध्यक्ष प्रेमा सिंह राठौर, महिला शक्ति जिलाध्यक्ष रीता सिंह, युवा शक्ति जिलाध्यक्ष राजवर्धन सिंह, प्रखर ठाकुर, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, स्मिता सिंह, प्रशान्त सिंह, राजा सिंह, हर्षित सिंह, पवन ठाकुर, विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह, शोभा सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप सिंह भदौरिया ने किया।

43690cookie-checkफतेहपुर (CNF)/ करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष का जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now ButtonFor Query Call Now