PHOTO–ARUN KUMAR
फतेहपुर : शनिवार को विकास खंड परिसर भिटौरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक विक्रम सिंह रहे तथा ब्लाक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी हसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान भी मौजूद रहे।सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 130 जोड़ें विवाह के बंधन में बंधे।विकास खंड परिसर भिटौरा में आयोजित समूह विवाह कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा ईश्वर से नवविवाहित जोड़ों के जीवन को खुश रखने की कामना की।वहीं समाज कल्याण अधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत विवाहित जोड़ों को दांपत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता दी गई तथा विवाहित जोड़ों को विवाह संस्कार हेतु आवश्यक सामग्री लड़के को कपड़े लड़की को कपड़े बिछिया पायल बर्तन अलमारी ट्रॉली बैग आदि दिया गया। वहीं भिटौरा ब्लॉक से 61 जोड़ों,हस्वा से 46 जोड़ों,नगर पालिका फतेहपुर से 23 जोड़ों जिसमे कि मुस्लिम समुदाय के भी दो जोड़ों का निकाह हुआ।संदीप श्रीवास्तव समाज कल्याण एडीओ ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार सामूहिक विवाह का आयोजन संपन्न हुआ।