PHOTO–ARUN KUMAR

जोनिहा,फतेहपुर : खजुहा ब्लाक के कस्बा जोनिहा के मिनी ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के उत्पीड़न, भ्रष्टाचार व जातिसूचक शब्द द्वारा अपमानित करने को लेकर मुख्य सेविका के खिलाफ डेढ़ सैकड़ा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने की बैठक।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला उपाध्यक्ष रेहाना परवीन के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने मुख्य सेविका शारदा वर्मा के खिलाफ उत्पीड़न जाति सूचक शब्द के द्वारा अपमानित करने व धन उगाही को लेकर “आंगनबाड़ियों का शोषण बंद करो, लेना देना बंद करो” नहीं डरेगे हुड़की से, खींच लेंगे कुर्सी से” जैसे नारे लगाकर रोष प्रदर्शन किया। रेहाना परवीन ने बताया की खजुहा परियोजना स्तर पर जो समस्याए है उन को लेकर बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा की खजुहा परियोजना में मुख्य सेविका शारदा वर्मा लगभग दो-तीन वर्षों से हैं।जिस क्षेत्र में जाती है, वहां की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीच भय व्याप्त कर देती हैं।रेहाना परवीन ने मुख्य सेविका पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए कहा की विरोध करने पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तरह-तरह के उत्पीड़न का सामना करना पड़ता हैं।जिससे कई कार्यकत्रिया तो बीमार होकर अस्पताल तक पहुंच गयी।उन्होंने बताया की मुख्य सेविका के उत्पीड़न के खिलाफ 8 दिसंबर को जिलाधिकारी व 11 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को शिकायती पत्र दे चुकी है।जिसकी जांच होनी है, जांच को प्रभावित करने के लिए मुख्य सेविका शारदा वर्मा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच अफवाह फैला रही है की आंगनवाड़ी कार्यकत्रिया उन लोगो पर खाद्यान्न चोरी का आरोप लगा रही है।जिससे की आपस में मनमुटाव हो जाए और उनके खिलाफ होने वाली जांच प्रभावित हो जाए।बैठक के दौरान निर्मला देवी,उमा उत्तम,संगीता देवी, चंद्रावती, मिलन सिंह,शशि सिंह, राधा रानी,शशि कला, अर्चना,रेखा व गुड्डन देवी सहित डेढ़ सैकड़ा कार्यकत्रिया मौजूद रही।

334010cookie-checkफतेहपुर : भ्रष्टाचार व उत्पीड़न के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने की बैठक
Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
For Query Call Now