PHOTO–ARUN KUMAR
फतेहपुर : कांग्रेस पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। इस बार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। बुलडोजर-ठोको का नारा देने वाली भाजपा सरकार का समय समाप्त हो चला है। मजबूत संगठन के बल पर हम मैदान में उतरेंगे।
आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रही प्रदेश प्रवक्ता शुचि विश्वास ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पद के चयन हेतु परीक्षा के आयोजन के लिये वे आई हैं आज जिला प्रवक्ता के लिए बीस अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा लिखित व साक्षात्कार के रूप में संपन्न की गई।
श्रीमती विश्वास ने बताया कि प्रवक्ता पद के लिये आये परीक्षार्थियों ने बहुत अच्छी तैयारी की थी। जिला प्रवक्ता के पद पर तीन लोगों की नियुक्ति की जाएगी।
आज की प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय,उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी,शिवाकान्त तिवारी,राजीव लोचन निषाद,विकास मिश्रा,पंकज सिंह गौतम,इसरत खान,चंद्र प्रकाश लोधी,संदीप साहू,महबूब आलम,इकबाल नफीस,अशोक दुबे,बीरेंद्र गुप्ता,अभिषेक कश्यप,विनीत मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।