PHOTO–ARUN KUMAR
फतेहपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भाजपा नगर उत्तरी के अध्यक्ष संजय मोदनवाल व नगर महामंत्री संजय लाला के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के मुख्य गेट के बगल में स्थित तिरंगा झंडा के नीचे कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई कर तिरंगे झंडे की सलामी लिया और माल्यार्पण कर राष्ट्रगान गाया। इस दौरान ढोल ताशे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का गुणगान किया और कहा आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता विवेक श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योति प्रवीण, महिला जिला महामंत्री सुनिधि तिवारी, डॉ शिव प्रसाद त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव,पंकज राजपूत, रिंकू पूरी, पूजा पांडेय, अमित शुक्ला, अमित ठाकुर सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।*