PHOTO–ARUN KUMAR
दिव्यांग बच्चों को स्वेटर व फल वितरित करतीं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी।
फतेहपुर। बुधवार को शहर के खंभापुर स्थित कृष्ण आदर्श विद्या मन्दिर मूकबधिर एवं मंदबुद्धि दिव्यांग शैक्षिक व्यावसायिक एवं पुनर्वासन विद्यालय में विश्व मानसिक दिव्यांगता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रगति मिश्रा ने 40 दिव्यांग बच्चों को स्वेटर व फल उपहार भेट किए। जिसको पाकर सभी दिव्यांग बच्चें खुशी से झूम उठे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष श्यामलाल कंचन व संचालन उपाध्यक्ष डा. वकील अहमद ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों समेत प्रबंधक सीताराम यादव ने संयुक्त रुप से मॉ शारदे की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्था परिवार सराहना का पात्र है। क्योकि एक आम इंसान अपने सामान्य बच्चों की परवरिश में परेशान हो जाता है और यह संस्था तो दिव्यांग बच्चों के लिए सपरिवार समर्पित है। मानसिक मंदिता पर विस्तार से चर्चा की। प्रबंधक ने कहा कि मानसिक मंदित बच्चा कभी वयस्क नहीं होता। मानसिक दिव्यांगता के पहचान, रोकथाम और उपचार पर विस्तार से चर्चा की। मानसिंक मंदित एवं मूकबधिर दिव्यांग बच्चों ने सांकेतिक भाव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसको उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी महेन्द्र सिंह, मनीष कुमार सिंह, सर्वेश कुमार, मनीष सिंह यादव, कुमार, रंजन सिंह, सुमन देवी, राजेन्द्र कुमार, रमेश, संतोष, गोरेलाल, गेंदा सिंह व सुनीता देवी सहित विद्यालय के छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।