PHOTO–ARUN KUMAR
मासिक बैठक में विधानसभा चुनाव को फतह करने का लिया संकल्प
प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काटते लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक सोमवार को शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल का जन्मदिन केक काटकर मनाया। तत्पश्चात आगामी विधानसभा चुनाव को फतह करने का संकल्प लिया।
मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आजम खान ने की। उपस्थित सपाईयों ने लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल का केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव में जी-जान से जुट जाएं। विधानसभा चुनाव 2022 को फतह करने के लिए कोई कोर-कसर न छोड़ें। गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियां एवं रीतियां गिनाने का काम करें। उन्होने कहा कि बीजेपी की केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज हर तबका परेशान है। महंगाई के चलते लोगों की गृहस्थी का बजट बिगड़ गया है। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों ने वाहन चालकों की कमर तोड़ दी है। उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून का नहीं बल्कि जंगल राज कायम हो गया है। ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय अब नजदीक है। इसलिए जी-जान से चुनाव में जुट जाएं। बैठक का संचालन महासचिव अखंड प्रताप ने किया। इस मौके पर फूल सिंह मौर्य, योगेंद्र पटेल, रवि यादव, संजय निषाद, शैलेंद्र सिंह, आकिब कुरैशी, साजन यादव, अतुल यादव, अंकित यादव, लाल बहादुर यादव, अवधेश कुमार मौर्य, अनिल पटेल, अरूण पटेल, राम बाबू दिवाकर, विवेक कुशवाहा, रोहित दुबे, इमरान कुरैशी, रौनक पासी, लल्ली यादव, सोनू पंडित, राजू सिंह, सत्यम अवस्थी, आरिफ कुरैशी भी मौजूद रहे।