प्रयागराज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 दिसंबर को प्रयागराज आ रहे हैं। शहर के परेड मैदान पर उनका कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां महिलाओं को सम्मानित करेंगे। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए करीब एक करोड़ की धनराशि भी जारी करेंगे। यह धनराशि प्रदेश भर के महिला समूहों को मिलेगा।

ढाई लाख महिलाएं पीएम के कार्यक्रम में होंगी शामिल

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारी तेज हो गई है। परेड मैदान पर पांच हेलीपैड बनाया जा रहा है। साथ ही दो से ढाई क्षमता का टेंट लगाया जाएगा। यहां पर कार्यक्रम में महिलाओं को लाने के लिए ब्लाक स्तर पर सूची तैयार की जा रही है। ब्लाक स्तर बेहतर काम कर रही महिला संगठनों की सूची तैयार की जा रही है। यह सूची प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 16 दिसंबर तक उपलब्ध करा देनी है। 17 दिसंबर तक सभी सूची नोडल अफसरों तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में दो से ढाई लाख महिलाएं शामिल होंगी।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संचालित समूह की महिलाएं ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके लिए ब्लाक स्तर पर एक एक नाम का सत्यापन किया जा रहा है। महिलाओं से बातचीत कर उन्हें कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जा रही है। सभी महिलाओं का नाम, मोबाइल नंबर, उनकी पूरी डिटेल की एक सूची तैयार कर जिले पर भेजी जा रही है, जो सीधे पीएम के कार्यक्रम के नोडल अफसर को प्रेषित होगी।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संचालित समूह की महिलाएं बसों से आएंगी

महिलाओं को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक ब्लाक पर वाहन मिलेंगे। आरटीओ विभाग को बसों को लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि रोडवेज बसों को भी इसमें लगाया जा सकता है, लेकिन इस पर अभी स्पष्ट निर्णय नहीं हो सका है। ब्लाक से महिलाओं को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम तक लाया जाएगा और कार्यक्रम के समापन पर उन्हें ब्लाक तक वापस पहुंचाया जाएगा।

बसों में महिलाओं को मिलेगा नाश्ता का पैकेट व पानी की बोतल

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं को सुबह बस में ही नाश्ता का पैकेट और एक पानी की बोतल उपलब्ध कराई जाएगी। लंच की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर होगी। महिलाओं को आने जाने और भोजन में कोई असुविधा न हो इसके लिए विशेष तौर पर तैयारियां की जा रही है। नाश्ते में कचौड़ी, सब्जी, मिष्ठान मिलेगा।

4628 बीसी सखियों का जारी होगा मानदेय

सूबे में काम रही बीसी सखियों में 39949 सखियों का चयन कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के तौर पर किया गया है। अब प्रत्येक सखियों के नाम की सत्यापन की प्रक्रिया हो रही है। इसमें 29867 सर्टीफिकेट धारी बीसी सखियां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इनमें से 4628 बीसी सखियों का मानदेय जारी किया जाएगा। बीसी सखियों को सात करोड़ 40 लाख 48 हजार रुपये मानदेय के तौर पर सीधे बैंक में ट्रांसफर किया जाएगा।

हाटलाइन सहित 12 लैंडलाइन फोन लगाएगा बीएसएनएल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के लिए बीएसएनएल परेड मैदान में हाटलाइन के साथ 12 लैंडलाइन फोन लगाएगा। बीएसएनएल के पीआरओ आशीष गुप्ता ने बताया कि पीएम के आने से एक दिन पहले सभी व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर पूरा कर दिया जाएगा।

331860cookie-checkप्रयागराज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम नगरी से महिलाओं को देंगे एक करोड़ की सौगात, पीएम 21 दिसंबर को आएंगे
Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
For Query Call Now