प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना का मंगलवार की दोपहर में परिणाम आ गया है। अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा विजयी हुए हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज मिश्र और महासचिव पद पर एसडी सिंह जादौन को जीत मिली है। अध्यक्ष पद पर आइके ओझा को 3275 वोट, अशोक कुमार सिंह को 2276 वोट व आइके चतुर्वेदी को 1085 वोट मिले हैं। महासचिव पद पर सत्यधीर सिंह जादौन को 1951 मत, विक्रांत पांडेय को 1606 मत और शशि प्रकाश सिंह को 585 वोट मिले हैं।
बता दें कि हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना सोमवार की शाम तक निर्णायक दौर में पहुंच गई थी। मंगलवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव पदों का परिणाम आने की उम्मीद भी जताई गई थी। सोमवार तक अध्यक्ष पर राधाकांत ओझा और महासचिव पद पर सत्यधीर सिंह जादौन ने निर्णायक बढ़त बना ली थी।
संजय संयुक्त सचिव प्रशासन, यादवेश संयुक्त सचिव लाइब्रेरी बने, आधिकारिक घोषणा नहीं
28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए एक दिसंबर को मतदान हुआ था
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए एक दिसंबर को मतदान हुआ था। इसमें कुल 7549 वकीलों ने मतदान किया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को पं. केएन मिश्र अध्ययन कक्ष में संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला व कोषाध्यक्ष पद की गणना होगी।
सोमवार तक के टाप थ्री प्रत्याशी
अध्यक्ष पद
राधाकांत ओझा को 2742, अशोक कुमार सिंह को 1962 व आइके चतुर्वेदी को 942 वोट मिला।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद
मनोज कुमार मिश्र को 1717, अमित कुमार को 1588, राजेश्वर सिंह को 1376 वोट मिला।
महासचिव पद
सत्यधीर सिंह जादौन ने 1678, विक्रांत पांडेय ने 1356 व अखिलेश कुमार शर्मा ने 1236 वोट प्राप्त किया था।