गोरखपुर में हर्ष की लहर,हुआ भव्य स्वागत

गोरखपुर संवादाता शाहिद खान

गोरखपुर (CNF):- राष्ट्रीय सन्त सुरक्षा परिषद युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विवेक कुमार गुप्ता व महामंत्री सोमू कुमार निगम की नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राजराजेश्वरी गिरी जी महाराज के निर्देश पर राष्ट्रीय संगठन मन्त्री अभिजीत सेनी ने की।
नियुक्ति के बाद श्री सेनी ने शुभकामना देते हुए कहा कि आप दोनों के नियुक्ति होने से राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय हित,सन्त समाज,धर्म,मानवता के हित एंव सेवा,संस्कार,सुरक्षा सूत्रों को अपनाकर कार्य करेंगे। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे।
श्री गुप्ता व श्री निगम की नियुक्ति वाराणसी स्थित प्रदेश कार्यालय पर एक समारोह के दौरान की गयी। नियुक्ति के बाद वापस पहुंचने पर राजघाट व साहबगंज में उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता व महामंत्री सोमू कुमार निगम का भव्य स्वागत सर्व श्री राजकुमार गुप्ता, विशाल गुप्ता, अमित जायसवाल विक्की,आशीष गुप्ता,विमल गुप्ता,आशीष निगम,मनीष अग्रहरि,विकास गुप्ता समेत अन्य गणमान्य जनों ने किया।

13420cookie-checkगोरखपुर (सीएनएफ)/राष्ट्रीय सन्त सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता व सोमू निगम महामंत्री नियुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now ButtonFor Query Call Now