बारा,कौशाम्बी(CNF)/ भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को जिला कार्यसमिति कामकाजी बैठक का आयोजन पार्टी जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में की गई। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में प्रण प्राण से जुटने और भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिताने के लिए आह्वान किया गया।
भाजपा जिला कार्यालय में कार्यसमिति कामकाजी बैठक के मुख्यअतिथि पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अनिल सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी की कार्ययोजना के अनुसार हमें प्रण प्राण से जुटना होगा। पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भारतीय जनता पार्टी के विजय का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत के साथ जुड़ना होगा। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, सेक्टर एवं बूथ के पदाधिकारियों को आह्वान किया कि वह पार्टी की नीतियों को आमजन के बीच बताएं। कामकाजी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की ताकत के दम पर ही हम किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं अपितु एक विचार है। हम देश को परम वैभव पर ले जाने का सपना लेकर काम करने वाले राष्ट्रवादी विचारधारा के पथ के पथिक हैं। बैठक को उदयन सिंह, जयचंद मिश्र, जिला महामंत्री संजय जायसवाल ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी ने किया। इस दौरान चन्द्र दत्त शुक्ला, जय प्रकाश विश्वकर्मा, दीप चन्द्र दिवाकर, धर्मराज मौर्य, संगीता सरोज, जगदीश सरोज, बबलू गर्ग, उमेश केसरवानी, सुनील मिश्रा, महेश लोधी, विवेक शुक्ला, बाबूलाल प्रजापति, कमल कुशवाहा दिलीप अग्रहरि अरबिन्द द्विवेदी,बालम शुक्ला, जगन्नाथ दिवाकर, सहित जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष व कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहे।

24900cookie-checkकौशाम्बी(CNF)/भाजपा कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक सम्पन्न|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now ButtonFor Query Call Now