कानपुर : पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जिन सीटों पर दूसरे पायदान पर थी, अब वहां जीत के लिए मजबूती से ‘पंजा’ लड़ाने की तैयारी हो रही है। किदवई नगर, गोविंद नगर और घाटमपुर पर कांग्रेस का विशेष फोकस है। बूथ स्तर से लेकर संगठन को मजबूत करने में पदाधिकारी जुटे हैं। शीर्ष नेतृत्व का निर्देश है कि ऐसी सीटों पर जहां थोड़ी मेहनत कर जीत हासिल की जा सकती है, वहां ज्यादा ध्यान दिया जाए।

जिले की 10 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के पास सिर्फ कैंट सीट है लेकिन, उसके तीन प्रत्याशी पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। अब पार्टी इन सीटों किदवई नगर, गोविंद नगर और घाटमपुर पर ज्यादा ध्यान दे रही है। पार्टी का मानना है कि इन सीटों कुछ मेहनत कर ली जाए तो परिणाम बदल सकते हैं। बूथ इकाइयों को तैयार कर संगठन को सक्रिय कर दिया गया है। पार्टी घर-घर तक पहुंचने की अपनी पुरानी रणनीति पर चलकर आम मतदाता तक पहुंचने में जुट गई है।
विधानसभा चुनाव के दौरान यहां भाजपा के सत्यदेव पचौरी ने जीत हासिल की थी। उस चुनाव में भी कांग्रेस के अंबुज शुक्ला दूसरे स्थान पर रहे थे। 2012 में भी यहां कांग्रेस दूसरे स्थान पर थी। ऐसे में यह सीट कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है। किदवई नगर सीट पर कांग्रेस की सूची में दूसरे नंबर पर है। यहां वर्ष 2012 में कांग्रेस के अजय कपूर को जीत मिली थी जबकि 2017 के चुनाव में वह भाजपा के महेश त्रिवेदी से पिछड़ गए थे।

कुछ ऐसी सीटें हैं जहां हम दूसरे स्थान पर रहे थे। आगामी विधानसभा चुनाव में वहां जीत हासिल करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर दिया गया है। प्रत्येक वार्ड में घर घर जाकर लोगों से बात करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई है। इसकी रिपोर्ट भी प्रदेश कार्यालय भेजी जा रही है।

349710cookie-checkकानपुर : की तीन सीटों पर मजबूती से ‘पंजा’ लड़ाएगी कांग्रेस, शीर्ष नेतृत्व की रणनीति पर काम कर रहे नेता
Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
For Query Call Now