रुदौली/अयोध्या(CNF)
विधानसभा रुदौली क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों ने वर्तमान समय में बढ़ती मंहगाई पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम रसोई गैस व सब्जियों के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी रूदौली इकाई के विधानसभा अध्यक्ष अमरनाथ यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ राज्यपाल द्वारा सम्बोधित एसडीएम रुदौली विपिन कुमार सिंह को चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के मध्यम से अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश में रसोई गैस डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाई जाए।सब्जियों के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि को रोकी जाए तथा किसानों की उपज का उचित मूल्य किसान बंधुओं को दिलवाया जाए।उत्तर प्रदेश में भ्र्ष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है इस भ्र्ष्टाचार को समाप्त किया जाए प्रदेश की महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान की जाए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लोहियावाहिनी अतुल चौधरी अध्यक्ष विधानसभा रुदौली लोहिया वाहिनी अमरनाथ यादव जिलाउपाध्यक्ष रामू तिवारी धर्मजीत रावत विधानसभा उपाध्यक्ष जैनुल रामपुर मीडिया प्रभारी व महासचिव मोहम्मद अबुबकर ब्लॉक उपाध्यक्ष लोहियावाहिनी अशोक कुमार सचिव विधानसभा मवई ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा सचिव शुभम सिंह यादव जिला सचिव लोहियावाहिनी रामकृष्ण मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष रुदौली जीत बहादुर यादव जितेन्द्र यादव युवजन सभा कमलेश यादव सन्दीप यादव रियाज अहमद विधानसभा अध्यक्ष छोटेलाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष विंध्याचल सिंह सपा वरिष्ठ नेता शाह मसूद हयात गजाली महासचिव शकील अहमद रेहान खां मवई फिरोज आलम नफीस सुल्तान शरीफ असलम सहित समाजवादी पार्टी लोहियावाहिनी के समस्त पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
365010cookie-checkअयोध्या(CNF)/ सपा के लोहियावाहिनी कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों ने एसडीएम रुदौली को सौंपा ज्ञापन |