चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग में आयोजित एक राष्ट्रीय धार्मिक कार्य सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए “धर्म के सिनिसाइजेशन” (वह प्रक्रिया जिसके द्वारा गैर-चीनी समाज चीनी संस्कृति, विशेष रूप से हान लोगों की संस्कृति, भाषा, सामाजिक मानदंडों और जातीय पहचान के प्रभाव में आते हैं) पर विशेष जोर देने के साथ, धर्म पर और कड़े नियंत्रण का आह्वान किया है। बैठक चीन में मुसलमानों और ईसाइयों पर दमनकारी नियंत्रण के व्यापक आरोपों के साथ-साथ धर्मों पर देश की बढ़ती कड़ी निगरानी की पृष्ठभूमि में हुई। वीओन की रिपोर्ट के अनुसार धार्मिक मामलों से संबंधित सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि धार्मिक नेताओं की लोकतांत्रिक निगरानी में सुधार करना और धार्मिक कार्यों में कानून के शासन पर जोर देना और कानून के शासन के बारे में गहन प्रचार और शिक्षा आवश्यक है।
3246800cookie-checkदेश में धार्मिक मामलों पर शिकंजा कसने की तैयारी में चीन, आस्थाओं को कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियों के अनुरूप ढालना है मकसद