जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा है कि संघर्ष और युद्ध अफ्रीकी महाद्वीप के आर्थिक विकास को रोक रहे हैं और महाद्वीपीय एकता भविष्य में समृद्धि की कुंजी है। रामफोसा पांच पश्चिम अफ्रीकी देशों की मंगलवार को समाप्त हो रही अपनी यात्रा के तहत सोमवार शाम शांति और सुरक्षा पर डकार अंतरराष्ट्रीय फोरम के सातवें संस्करण में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘संघर्ष और युद्ध अफ्रीका को शांति और स्थिरता के रास्ते पर चलने से रोकते हैं।

सभी अफ्रीकी देश आर्थिक विकास, स्थिरता और दीर्घकालिक शांति प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करें।’’ रामफोसा ने कहा कि महाद्वीपीय एकता भविष्य में समृद्धि की कुंजी है। उन्होंने कहा, हमारी सफलता महाद्वीपीय एकता के सिद्धांत पर दृढ़ता से टिकी हुई है। हमारी एकता में हमारे महाद्वीप पर शांति भी शामिल होनी चाहिए और उन लोगों का सामना करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, जो हमारे क्षेत्रों तथा महाद्वीप में तबाही मचा रहे हैं।

325060cookie-checkदक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा बोले- संघर्ष और युद्ध अफ्रीकी महाद्वीप की स्थिरता को बाधित कर रहे हैं
Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
For Query Call Now